21 केंद्रीय विद्यालयों की 95 गाइड छात्राएं ले रही हैं प्रशिक्षण

रामगढ़ के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में स्काउट्स व गाइड्स का तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप जारी है, जिसमें 21 विद्यालयों की 95 छात्राएं कौशल सीख रही हैं।

रामगढ़. केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग के तत्वावधान में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट में भारत स्काउट्स व गाइड्स (गाइड विंग) का तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप चल रहा है. पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण व परीक्षण शिविर में छह से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेगा. इस कैंप में रांची संभाग के 21 केंद्रीय विद्यालयों की 95 गाइड छात्रायें भाग ले रही हैं. शिविर का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण व जीवनोपयोगी कौशल का विकास करना है. प्रशिक्षण के दौरान गांठे एवं लैशिंग, प्राथमिक उपचार, ध्वज शिष्टाचार, मानचित्र अध्ययन, कैंप क्राफ्ट, सामुदायिक सेवा, आपदा प्रबंधन, सांस्कृतिक गतिविधियां व स्काउट-गाइड की विभिन्न परीक्षण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. शिविर के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को अनुशासन, सेवा व राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया. उन्होंने स्काउट्स व गाइड्स प्रशिक्षण को व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम बताया. शिविर के मुख्य संरक्षक केवीएस क्षेत्रीय कार्यालय रांची के उप आयुक्त व संभागीय आयुक्त समाज वी जोगलेकर व संरक्षक केवीएस क्षेत्रीय कार्यालय रांची के सहायक आयुक्त सुरेश सिंह हैं. शिविर के मुख्य अधिकारी (कैंप चीफ) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट के प्राचार्य अमर कुमार व शिविर समन्वयक (कैंप कोऑर्डिनेटर) एएसओसी (गाइड) रांची संभाग की शोभा एस रुंडा हैं. शिविर का नेतृत्व शबाना शाहीन खान (एएलटी, जबलपुर) कर रही हैं. परीक्षक के रूप में अनुप्रिया केवी नंबर-1 पटना सेवायें दे रही हैं. शिविर के सफल संचालन में चिंता गोंड, अनीता कुमारी, स्वाति सरिता एक्का, प्रज्ञा मोहन, रागिनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी सामद (क्वार्टर मास्टर) सहित रांची संभाग की स्काउट-गाइड टीम का सक्रिय सहयोग मिल रहा है. शिविर का समापन दस जुलाई को तृतीय सोपान परीक्षण, प्रमाण-पत्र वितरण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >