इंदिरा ज्योति यात्रा निकली

रामगढ़. भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा ज्योति यात्रा का आयोजन किया. इंदिरा ज्योति यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर सुभाष चौक तक गयी. सुभाष चौक पर कांग्रेस ने सभा की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि इंदिरा गांधी के साहसिक […]

रामगढ़. भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा ज्योति यात्रा का आयोजन किया. इंदिरा ज्योति यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर सुभाष चौक तक गयी.
सुभाष चौक पर कांग्रेस ने सभा की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि इंदिरा गांधी के साहसिक निर्णय के कारण ही आज देश यहां तक पहुंचा है. सभा में शांतनु मिश्रा, राजेंद्र चौधरी, अभिमन्यु तिवारी, अनमोल आनंद, रियाज अहमद ने भी अपने विचार रखे. मौके पर मुकेश यादव, मो रियाज, रामविनय महतो, भरत महतो, अनिल सिंह, प्रमिला, बबिता सिंह, जिला प्रवक्ता पंकज मिश्रा, मुकेश कुमार, मिठू दास, राजकुमार यादव, वरुण पटवारी, अजय यादव, मिथिलेश गुप्ता, सागर महतो, मो शकील, अजमह हुसैन उर्फ साहेब, संजय साह, अनवर हुसैन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >