रामगढ़ : नोटबंदी को लेकर 28 नवंबर को भारत बंद का आह्वान विपक्षी दलों द्वारा किया गया है. लेकिन झारखंड में बंद का आह्वान पिछले दिन हुए बंदी को देखते हुए वापस ले लिया गया था.
नोटबंदी व सरकार के अन्य कार्यों के खिलाफ रामगढ़ जिला कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों द्वारा सोमवार को विरोध मार्च निकाला गया. विरोध मार्च सोमवार को गांधी चौक से निकाला गया. शहर का भ्रमण कर सुभाष चौक पर पहुंच कर विरोध मार्च सभा में तब्दील हो गया. सभा में वक्ताओं ने नोटबंदी से आम लोगों को होने वाली परेशानी के लिए सरकार की आलोचना की तथा कहा कि आम लोगों की परेशानियों से भाजपा व केंद्र सरकार को कोई मतलब नहीं है.
विरोध मार्च व सभा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, शांतनु मिश्रा, मुकेश यादव, जिला प्रवक्ता पंकज मिश्रा, राजकुमार यादव, अनिल सिंह, बबिता सिंह, झामुमो के अनुमोल सिंह, महेंद्र मुंडा, सुदर्शन महतो, हरिलाल बेदिया, राजद के रमेश यादव, अरुण राय, बद्री विश्वकर्मा, भाकपा के महेंद्र पाठक, मंगल सिंह ओहदार, डा बीएन ओहदार समेत अनेक लोग मौजूद थे.
