मांगें पूरी नहीं होने पर 13 अप्रैल से जाम होगा गेट

मांगें पूरी नहीं होने पर 13 अप्रैल से जाम होगा गेट

पतरातू. झामुमो की रैयत विस्थापित-प्रभावित समिति ने मंगलवार को अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट प्रबंधन को ज्ञापन दिया. इसमें स्थानीय विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों की मांगों पर पहल नहीं होने पर 13 अप्रैल से प्लांट गेट को अनिश्चितकाल के लिए जाम करने की चेतावनी दी गयी है. समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में रोजगार, प्रदूषण समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया था. वार्ता के दौरान प्रबंधन ने एक माह के भीतर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया था. इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया था. तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद किसी भी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई. ज्ञापन देनेवालों में योगेंद्र यादव, मुमताज अंसारी, राजेंद्र बेदिया, उदय मालाकार, महादेव करमाली, बलराम करमाली, दिनेश उरांव, आजाद राय, चंद्रनाथ मांझी, देवेंद्र करमाली, संजीव मुंडा, ईश्वर प्रसाद, सतीश मुंडा, शिवशंकर ठाकुर, रमेश करमाली, दिनेश करमाली, राजवीर माहतो, जुबेर अंसारी, कुंती देवी, ज्योति देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी, फुलूवा देवी, आरती देवी, माला देवी, तिलेश्वर माहतो, सुरेश करमाली, कोशल उरांव, हरि पांडे, विक्रम करमाली, बिट्टू उरांव, सद्दाम अंसारी, मिराज अंसारी, विनोद करमाली, दीपक करमाली, संजय करमाली, जयवीर अंसारी, विष्णु करमाली उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >