चुनाव को लेकर जनसंपर्क

बरकाकाना : विनावा भावे विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुट गये हैं. इस दौरान गुरुवार को आजसू समर्थक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रियंका कुमारी, सचिव कुमारी नेहा सिंह, उपाध्यक्ष ट्विंकल सिंह, सह सचिव समीर कुमार ने छोटानागपुर वीमेंस कॉलेज, घुटूवा में अपने विचार रखे. जिला कोषाध्यक्ष सुदर्शन महतो ने छात्राओं […]

बरकाकाना : विनावा भावे विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुट गये हैं. इस दौरान गुरुवार को आजसू समर्थक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रियंका कुमारी, सचिव कुमारी नेहा सिंह, उपाध्यक्ष ट्विंकल सिंह, सह सचिव समीर कुमार ने छोटानागपुर वीमेंस कॉलेज, घुटूवा में अपने विचार रखे. जिला कोषाध्यक्ष सुदर्शन महतो ने छात्राओं से पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की़ मौके पर विशाल साव, हरिरत्नम, खुशबू ठाकुर, फारूख हुसैन, प्रकाश पांडेय, जहांगीर हुसैन उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >