प्रखंड के पांच सरकारी स्कूल मर्ज

मांडू़ : प्रखंड के पांच सरकारी स्कूलों का निकट के स्कूलों में समायोजन किया गया है. यह जानकारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति के निर्णय के आलोक में उक्त कार्रवाई की गयी है. मर्ज होने स्कूलों में एनपीएस नौनियबेड़ा को उमवि रंगुबेड़ा में, एनपीएस […]

मांडू़ : प्रखंड के पांच सरकारी स्कूलों का निकट के स्कूलों में समायोजन किया गया है. यह जानकारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति के निर्णय के आलोक में उक्त कार्रवाई की गयी है. मर्ज होने स्कूलों में एनपीएस नौनियबेड़ा को उमवि रंगुबेड़ा में, एनपीएस सतीपिंडा को उमवि नावाडीह, एनपीएस भूईयांडीह को मवि चैनपुर, एनपीएस छतरबोड़ टोला सोनडीहा को उमवि सोनडीहा और एनपीएस पोचराडहर को उमवि बरमसिया में मर्ज किया गया है़ बीइइओ ने पांच स्कूलों के शिक्षक को बच्चों समेत मर्ज किये गये स्कूलों में पढ़ाई कराने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >