अफवाह फैलानेवालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग

भुरकुंडा : बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव गुलाबचंद्र मिश्रा ने भुरकुंडा थाना में 10 रुपये का सिक्का लेने से इनकार किये जाने के मुद्दे पर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. श्री मिश्रा ने लिखा है कि लोगों द्वारा नकली सिक्का बताते हुए इसे स्वीकार नहीं किये जाने के कारण लेन-देन में काफी […]

भुरकुंडा : बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव गुलाबचंद्र मिश्रा ने भुरकुंडा थाना में 10 रुपये का सिक्का लेने से इनकार किये जाने के मुद्दे पर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. श्री मिश्रा ने लिखा है कि लोगों द्वारा नकली सिक्का बताते हुए इसे स्वीकार नहीं किये जाने के कारण लेन-देन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि बैंकों द्वारा भी नकली सिक्के की बात को अफवाह करार दिया जा चुका है. बावजूद हालात सामान्य नहीं हो रहा है. उन्होंने बैंक प्रबंधनों से भी बैंक परिसर में इससे संबंधित सूचनाएं लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >