तीन तलाक के पक्ष में जुटीं महिलाएं

निकाला मौन जुलूस बरकाकाना : मदरसा अहले सुन्नत नुरूल इस्लाम अंसाराबाद दुर्गी स्थित एदारा-ए-शरिया में आसपास के 10 गांव की सैकड़ों मुसलिम महिलाएं जुटीं. महिलाओं ने तीन तलाक, चार शादी व यूनिफॉर्म सिविल कोड मामले में सरकारी रुख की कड़ी आलोचना करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को अविलंब खारिज करने की मांग की. […]

निकाला मौन जुलूस
बरकाकाना : मदरसा अहले सुन्नत नुरूल इस्लाम अंसाराबाद दुर्गी स्थित एदारा-ए-शरिया में आसपास के 10 गांव की सैकड़ों मुसलिम महिलाएं जुटीं. महिलाओं ने तीन तलाक, चार शादी व यूनिफॉर्म सिविल कोड मामले में सरकारी रुख की कड़ी आलोचना करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को अविलंब खारिज करने की मांग की. इससे पूर्व महिलाओं द्वारा मौन जुलूस निकाला गया. इसमें दुर्गी, हेहल, केलुवापतरा, दुर्गी, बरकाकाना, पीरी, अम्वाटांड, चैनगड़ा, घुटूवा, मसमोहना आदि गांव की महिलाएं शामिल थी. घुटूवा थाना चौक के पास आम सभा हुई.
इसकी अध्यक्षता रूस्तम अंसारी ने की. संचालन शाहिन सबा ने किया. मुख्य वक्ता यूपी की आलिया फाजिल उम्मुलवरा फातिमा ने सभा को संबोधित किया. अफशां निगार, सविहा खातून, अख्तरी खातून, ताहिरा खातून, उम्मेहानी अंसारी ने भी सभा को संबोधित किया. मुख्य वक्ता फातिमा ने कहा कि इसलाम में महिलाओं को बराबर का सम्मान दिया गया है.
नाहक हमदर्दी दिखा कर कुछ राजनेता राजनीति कर रहे हैं. भोली-भाली मुसलिम महिलाओं को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है. शरियत में ही हम महिलाएं सुरक्षित हैं. तीन तलाक के बहाने शरीयत में दखलंदाजी करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इसलामी शरीयत में कोई भी तब्दीली मुसलिम महिलाएं किसी भी सूरत में कबूल नहीं करेंगी. कहा कि देश में सभी को धर्म की आजादी है. मौके पर रशीदा बेगम, असगरी बेगम, शबनम आरा, रौशन आरा, निकहत परवीन, ताहीरा खातून, तैबुन निशा, गुलनाज बानो सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >