आंदोलन की चेतावनी दी

गिद्दी (हजारीबाग) : अधिकारी रमेश कुमार के रवैये से क्षुब्ध आक्रोशित मजदूरों ने बुधवार को गिद्दी वाशरी पीओ का घेराव किया. मजदूर प्रबंधन से रमेश कुमार के तबादले की मांग कर रहे थे. वाशरी पीओ एनपी सिंह ने मजदूरों को एक सप्ताह में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया. इसके बाद मजदूर काम पर लाैट […]

गिद्दी (हजारीबाग) : अधिकारी रमेश कुमार के रवैये से क्षुब्ध आक्रोशित मजदूरों ने बुधवार को गिद्दी वाशरी पीओ का घेराव किया. मजदूर प्रबंधन से रमेश कुमार के तबादले की मांग कर रहे थे. वाशरी पीओ एनपी सिंह ने मजदूरों को एक सप्ताह में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया. इसके बाद मजदूर काम पर लाैट गये. मिली जानकारी के अनुसार, वाशरी प्लांट में सुबह 8:30 बजे अधिकारी रमेश कुमार ने मैकेनिकल फीटर अनिल कुमार सिंह को उपकरण मैगनेटिक सेपरेटर लगाने के लिए कहा.
बताया जाता है कि अनिल कुमार सिंह ने उनसे इसके लिए सामान की मांग की, तो वे भड़क गये. दोनों में नोंक-झोंक हुई. रमेश कुमार ने कहा कि यह काम नहीं करोगे, तो तुम्हें आरोप पत्र देते हुए नौकरी से बरखास्त कर देंगे. रमेश कुमार के इस रैवये से मजदूर नाराज हो गये और उनका विरोध किया. मजदूरों का कहना था कि रमेश कुमार का व्यवहार मजदूरों के साथ अच्छा नहीं रहता है.
मजदूरों ने प्रबंधन से अविलंब उनके तबादले की मांग की. मजदूरों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर उनका तबादला नहीं होगा, तो पुन: आंदोलन किया जायेगा. वाशरी के अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि अनिल कुमार सिंह को हमने उपकरण लगाने की बात कही, तो वे आनाकानी करने लगे. उसने कहा कि यह काम दूसरे मजदूर का है,
हम नहीं करेंगे. विरोध करनेवालों में मजदूर नेता शंभू कुमार, लखवीर सिंह, मुसर्रत अली, चंदन सिंह, जनक राम, हरवंश कुमार सिंह, बाली देवी, रूपनी देवी, पदेन उरांव, ललिता देवी, मंगरी देवी, नागीन देवी, सुगीया देवी, खलमनिया देवी, लालमती देवी, रीबा देवी, दिलीप सिंह, शशिधरण, जनक राम, कौशलेंद्र सिंह, कुमार लाल विश्वकर्मा, सुरेश मांझी, कंचन राय, कृष्णा, बदरू होदा अंसारी, केतु राम, प्रेमयादव, भुवनेश्वर, छोटू प्रसाद, रोहित मुंडा, फुलेंदर महतो, पी गंझू, गरीब राम, हरिधर सिंह, जयंती देवी, अजय महतो, कमल पासवान, नंदू राजभर, इबरार आलम, राम प्रसाद, कपिल देव सिंह, योगेंद्र राम, रमेश पासवान, महबूब आलम समेत कई कर्मचारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >