बरकाकाना से सिद्धवार स्टेशन तक ट्रेन चलाने की कवायद तेज

बरकाकाना : बरकाकाना से नवनिर्मित स्टेशन सिद्धवार तक ट्रेन का परिचालान शुरू करने की कवायद तेज कर दी गयी है. बरकाकाना से सिद्धवार स्टेशन तक ट्रैक पर बोल्डर पत्थर बिछाने के लिए बोल्डरों से भरी बॉबी रैक बरकाकाना स्टेशन पहुंची. इसके बाद पूरे ट्रैक के आस-पास सफाई व पूर्व से गिरे बोल्डरों को बिछाने का […]

बरकाकाना : बरकाकाना से नवनिर्मित स्टेशन सिद्धवार तक ट्रेन का परिचालान शुरू करने की कवायद तेज कर दी गयी है. बरकाकाना से सिद्धवार स्टेशन तक ट्रैक पर बोल्डर पत्थर बिछाने के लिए बोल्डरों से भरी बॉबी रैक बरकाकाना स्टेशन पहुंची. इसके बाद पूरे ट्रैक के आस-पास सफाई व पूर्व से गिरे बोल्डरों को बिछाने का कार्य तेज गति से शुरू कर दिया गया. रेलवे सूत्रों की मानें तो बॉबी रैक पत्थरों को ट्रैक में बिछाते हुए पहले चरण में सिद्धवार स्टेशन पहुंचेगी. बोल्डरों को बिछाने के बाद सिग्नल व पैनल बोर्ड से सिद्धवार स्टेशन को जोड़ दिया जायेगा.

इसके बाद रेलवे संरक्षा आयुक्त की टीम के निरीक्षण व हरी झंडी मिलते ही ट्रेन का परिचालन सिद्धवार स्टेशन तक शुरू कर दिया जायेगा. वहीं वर्ष 2017 में बरकाकाना से रांची तक रेल मार्ग को भी चालू कर देने का लक्ष्य रखा गया है. ट्रेनों के परिचालन की शुरुआत के साथ ही सिद्धवार, कंडेर, कच्चूदाग, तेलियातू आदि आस-पास के गांवों के लोगों को रांची जाने की सहूलियत हो जायेगी. वहीं कृषक व छात्रों को रामगढ़, बरकाकाना, भुरकुंडा के अलावा राजधानी रांची के बाजार व शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने का मार्ग आसान हो पायेगा. दूसरी ओर, ऊपर पोचरा में ओवरब्रिज निर्माण करने के लिए डायवर्सन कार्य भी तेज गति से शुरू कर दिया गया है. हालांकि ओवरब्रिज निर्माण में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सुधार करने की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >