गिद्दी/बलसगरा़ : पतरातू ने चैनगढ़ा को पराजित कर टेकलाल महतो स्मृति कप फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली. सरदार पटेल की जयंती पर बलसगरा में सोमवार को मिलन स्पोर्टिंग क्लब पतरातू बनाम युवा विकास क्लब चैनगढ़ा के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया.
इसमें पतरातू ने रोमांचक मुकाबले में चैनगढ़ा को 1-0 से पराजित कर दिया. समापन समारोह की मुख्य अतिथि मांडू विधायक की धर्मपत्नी ललिता देवी ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया. प्रतियोगिता काे सफल बनाने में राष्ट्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रशिक्षिण केंद्र व ग्रामीण विकास समिति के देवनाथ महतो, पारसनाथ महतो, उमेशचंद्र पटेल, उमेश, महेंद्र पटेल, ओमप्रकाश महतो, अजय, सुकर, संतोष, सुरेश, सेवालाल महतो, जगरनाथ महतो, गिरधारी, हरिशचंद्र, ललकू, अमित, तापेश्वर, राहुल व अन्य का योगदान रहा. इस मौके पर पंसस रीना देवी, मंगलदेव महतो, सुरेंद्र महतो, दशरथ राम व अन्य उपस्थित थे.
