दिलों को जोड़ता है मेला : रोशनलाल चौघरी

भुरकुंडा : लक्ष्मी पूजा पर बलकुदरा में मेले का आयोजन किया गया. उदघाटन आजसू के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, मुखिया लीला देवी, पूर्व मुखिया विजय मुंडा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि मेला दिलों को जोड़ने का काम करता है. इससे हमारी एकता मजबूत होती है. मुखिया लीला देवी […]

भुरकुंडा : लक्ष्मी पूजा पर बलकुदरा में मेले का आयोजन किया गया. उदघाटन आजसू के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, मुखिया लीला देवी, पूर्व मुखिया विजय मुंडा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि मेला दिलों को जोड़ने का काम करता है. इससे हमारी एकता मजबूत होती है. मुखिया लीला देवी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से भाईचारगी प्रगाढ़ होती है.
मेला में पवन पंकज ग्रुप रांची के कलाकारों ने अपने नृत्य व गीत से लोगों का मनोरंजन किया. मेला में देवरिया, कुरसे, मदनाटांड़, जयनगर, लबगा, जराद, गेगदा, किन्नी, कुशियारा, हरिहरपुर, बीचा, सालगो आदि गांवों से हजारों लोग जुटे थे. मौके पर आजसू जिला अध्यक्ष विजय साहू, कमलेश सिंह, रोहित, संजय, रमेश आदि उपस्थित थे. आयोजन की सफलता में अध्यक्ष बैजनाथ उरांव, रवि मुंडा, सुशील मुंडा, अवधेश मुंडा, झन्नू मुंडा, बबलू मुंडा, सतीश मुंडा, धनेश्वर मुंडा, संजय मुंडा, रमेश मुंडा, सुनील मुंडा, संतोष मुंडा, अजय मुंडा, विजय मुंडा आदि का योगदान रहा.
भंडारे का आयोजन : थाना मैदान भुरकुंडा स्थित काली मंदिर के प्रांगण में सोमवार को भंडारे का उदघाटन एएमओ डॉ एचके सिंह व थाना प्रभारी अशोक कुमार ने किया. आयोजन की सफलता में प्रदीप मांझी, प्रभाष दास, राजीव रंजन, रोबिन मुखर्जी, कामेश्वर मेहता, सुधीर सिंह, रोशन पासवान, अमरेंद्र, प्रशांत डे, जसवंत शर्मा, गौतम, रिंकू, विनोद, अनिल, पप्पू, मुजीम, श्रीनिवास अग्रवाल, लखन पासवान, सुनील बैठा, प्रदीप डे का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >