भुरकुंडा : झापा के िजलाध्यक्ष सिकंदर बाउरी की अपरािधयों ने सोमवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी. घटना सौदा बस्ती में हुई. जानकारी के अनुसार सिकंदर काली पूजा के दौरान आयोिजत कार्यक्रम में भाग लेने आये थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे घर लौट रहे थे.
इस दौरान कॉलोनी के गली में घात लगा कर दो लोग बैठे हुए थे. दोनों ने सिकंदर पर तीन गोली चलायी. घटनास्थल पर ही सिकंदर की मौत हो गयी. घटना के समय सिकंदर के साथ उनका चालक अकबर व असगर थ. पुिलस ने शव को कब्जे में ले लिया है. िसकंदर बाऊरी वर्तमान में भुरकुंडा परियोजना के बलकुदरा खदान में आउटसोर्सिंग कार्य से जुड़े हुए थे. घटना के समय बिजली नहीं थी.
