स्कूटर की डिक्की से सोने की अंगूठी व दो चांदी के सिक्के उड़ाये

रामगढ़ : सुभाष चौक के निकट शुक्रवार शाम एक स्कूटर की डिक्की से उचक्कों ने सोने की अंगूठी व दो चांदी के सिक्के उड़ा लिये. मिली जानकारी के अनुसार शिबू कॉलोनी निवासी सीके पांडेय धनतेरस पर अपनी पत्नी के साथ सोने की अंगूठी व दो चांदी के सिक्के खरीदे. उन्होंने अंगूठी व चांदी के सिक्कों […]

रामगढ़ : सुभाष चौक के निकट शुक्रवार शाम एक स्कूटर की डिक्की से उचक्कों ने सोने की अंगूठी व दो चांदी के सिक्के उड़ा लिये. मिली जानकारी के अनुसार शिबू कॉलोनी निवासी सीके पांडेय धनतेरस पर अपनी पत्नी के साथ सोने की अंगूठी व दो चांदी के सिक्के खरीदे.
उन्होंने अंगूठी व चांदी के सिक्कों को बैग में रख कर स्कूटर की डिक्की में बंद रख कर लॉक कर दिया. इसके बाद सुभाष चौक के निकट वे स्कूटर खड़ी कर मिठाई खरीदने मिठाई दुकान गये. लौटने पर उन्होंने डिक्की टूटा हुआ पाया तथा उसमें अंगूठी व सिक्कों का बैग गायब पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >