खेल में भी कैरियर की संभावना

वृक्ष रक्षा बंधन सह फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का हुआ समापन कुजू : ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद कर रही है. अच्छे खिलाड़ी को हमेशा एकाग्रचित होकर अपने खेल का प्रदर्शन करना चाहिए. अगर वे अच्छे खेल का प्रदर्शन करेंगे तो उच्च स्तरीय खेल खेलने का […]

वृक्ष रक्षा बंधन सह फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का हुआ समापन
कुजू : ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद कर रही है. अच्छे खिलाड़ी को हमेशा एकाग्रचित होकर अपने खेल का प्रदर्शन करना चाहिए.
अगर वे अच्छे खेल का प्रदर्शन करेंगे तो उच्च स्तरीय खेल खेलने का भी अवसर प्राप्त होगा. उक्त बातें झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कही. श्री चौधरी शुक्रवार को श्री रामजानकी छोटकी डूंडी मैदान में आयोजित वृक्ष रक्षा बंधन सह फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि रामगढ़ वन प्रमंडल पदाधिकारी केके त्रिपाठी, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष तिवारी महतो, जिप सदस्य नरेश महतो, सरिता देवी ने समारोह को संबोधित किया.
बाद में अतिथियों ने वृक्षों की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रक्षा सूत्र बांध कर जंगलों का संरक्षण करने का संकल्प लिया. अतिथियों ने मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. समापन मैच जनमत क्लब हरकापत्थर बनाम जेएमसी क्लब पिपराजारा रजरप्पा प्रोजेक्ट के बीच खेला गया. इसमें रजरप्पा की टीम 1-0 से विजयी रही. जबकि महिलाओं का प्रदर्शनी मैच छोटानागपुर उच्च विद्यालय बोंगावार बनाम आदर्श बिरसा उच्च विद्यालय चैनपुर डाड़ी के बीच खेला गया. इसमें दोनों टीमें निर्धारित समय तक बराबरी पर रही. बाद में टॉस के माध्यम से छोटानागपुर उच्च विद्यालय की टीम विजेता बनी.
विजेता-उपविजेता टीम को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मैच में रेफरी सुरेश कुमार दास, उत्तम कुमार, कपूरचंद मुंडा, अजय डिसिल्वा, लक्ष्मण सिंह, मोहित मुंडा थे. कार्यक्रम का संचालन कामेश्वर वर्मा उर्फ गुडू ने किया. इससे पूर्व समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया. जबकि बिरसा चौक पैंकी में आजसू नेता पवन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने चंद्रप्रकाश चौधरी का फूल माला पहना कर स्वागत किया.
मौके पर रेंजर विनय कुमार, अरुण कुमार सिंह, राजेश कुमार, वनपाल सुधीर कुमार लाल, प्रभात कुमार सिन्हा, रामरूच गोप, सचिदानंद सिंह, डोमन राम, संजय कुमार, प्रमानंद रजक, सुरेंद्र भगत, चरकू महतो के अलावे समिति के वीरू महतो, गणेश महतो, राजेश महतो, आशीष महतो, पंकज करमाली, ठाकुरदास महतो, भीम महतो, मनीष महतो, संगीता कुमारी, लीलावती देवी, शोभा महतो, गुडू सिंह, नरेश मुंडा, जयकिशोर महतो, तापेश्वर महतो, नेवालाल महतो, रामकुमार सिन्हा, चंद्रशेखर महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >