मृतक के परिजनों को मिला दो-दो लाख मुआवजा

घायलों को मिला 25-25 हजार गोला़ : गोला आइपीएल गोलीकांड में मारे गये दो लोगों के परिजनों व आधा दर्जन घायल लोगों के बीच सरकार द्वारा मुआवजा राशि का वितरण किया गया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को 25-25 हजार रुपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की थी. […]

घायलों को मिला 25-25 हजार
गोला़ : गोला आइपीएल गोलीकांड में मारे गये दो लोगों के परिजनों व आधा दर्जन घायल लोगों के बीच सरकार द्वारा मुआवजा राशि का वितरण किया गया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को 25-25 हजार रुपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की थी.
इसे लेकर बुधवार को पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने मृतक रामलखन महतो व दशरथ नायक के परिजनों को दो – दो लाख रुपये का चेक दिया. साथ ही घायल गुजर महतो, समित कुमार मुंडा, पिंटू कुमार महतो, जिरवा देवी, कुंवर महतो व सुभाष कुमार महतो को भी 25-25 हजार रुपये का चेक दिया. मंत्री ने कहा कि इसके अलावे अन्य सुविधाएं भी इन लोगों को दी जायेगी. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मुआवजा देने की घोषणा की गयी थी.
जबकि विपक्षी दलों द्वारा मामले को तूल देने का प्रयास किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जायेगा. साथ ही हर संभव मदद की जायेगी. मौके पर प्रमुख जलेश्वर महतो, बीडीओ पवन कुमार महतो, सीओ सुभ्रा रानी, चंद्रशेखर महतो, अशोक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >