लक्ष्य से ही खुशहाली आयेगी

गिद्दी(हजारीबाग) : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि सरकार के पास जो भी पैसा है. वह हम सब का है. प्रत्येक पंचायत को सीमित पैसा मिलता है. समस्याएं बहुत हैं. प्राथमिकता के आधार पर ग्राम सभा में योजनाओं का चयन करना होगा. पंचायत में बेहतर विकास कार्य करने के […]

गिद्दी(हजारीबाग) : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि सरकार के पास जो भी पैसा है. वह हम सब का है. प्रत्येक पंचायत को सीमित पैसा मिलता है. समस्याएं बहुत हैं.
प्राथमिकता के आधार पर ग्राम सभा में योजनाओं का चयन करना होगा. पंचायत में बेहतर विकास कार्य करने के लिए सभी लोगों को सकारात्मक सोच व लक्ष्य बनाना होगा, तभी पंचायत में खुशहाली आ सकती है. वे गिद्दी ग पंचायत में ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत आयोजित ग्राम सभा में मंगलवार को बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कुछ कार्य पैसे से होते हैं और कुछ बिना पैसे के होते हैं. स्वच्छता का कार्य करने के लिए पैसा नहीं लगता है. इसके लिए इच्छाशक्ति और सोच बनानी पड़ेगी. जिला परिषद सदस्य लखनलाल महतो ने सचिव अविनाश कुमार से कहा कि डाड़ी प्रखंड में छह पंचायत ऐसे हैं, जो कोयला क्षेत्र में पड़ता है.
सीसीएल से एनओसी नहीं मिलने के कारण विकास कार्य नहीं हो रहा है. उपमुखिया शंकुतला देवी ने कहा कि बालू का उठाव हो रहा है, लेकिन सरकार की घोषणा के तहत इस पंचायत को विकास के लिए संवेदक से पैसा नहीं मिल रहा है. पंसस पंकज विश्वकर्मा, राकेश कुमार सिंह, पप्पू सिंह, शमसुल हक, संजय मांझी आदि ने भी कई समस्याओं को उठाया.
सचिव ने कहा कि एनओसी के मुद्दे पर सीसीएल के आला अधिकारी से बातचीत कर इसका रास्ता निकालेंगे. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि बालू का पैसा पंचायत को हर हाल में मिलेगा.
ग्राम सभा में सचिव ने मुखिया पार्वती देवी व बीडीओ प्रमोद कुमार दास से ग्राम सभा के बारे में जानकारी ली. ग्राम सभा में डीडीसी राजेश पाठक, डीटीओ प्रवण पाल, बीपीओ एकराम हुसैन, जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, मुखिया प्रेमलता सिन्हा, प्रमोद महतो, संध्या देवी, नीतू देवी, अनिता देवी, नरेश बेदिया, पच्चू भुईयां, मेराज अंसारी, सहदेव किस्कू, पंसस सुनीता अखौरी, उपमुखिया अनन्या मुखर्जी, वार्ड सदस्य संजय दत्ता, विकास सिंह, किरण मिश्रा, जीतू ठाकुर, पाकीजा बेगम, संत कुमार सिन्हा, हीरालाल गंझू, उमेश करमाली, नागेश्वर महतो, सुनील गंझू, महादेव महली, आशीष करमाली, रंजीत साव, पुरुषोत्तम गुप्ता सहित रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, सहिया दीदी, सेविका व अन्य
उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >