शुद्ध पेयजल को लेकर धरना

गिद्दी(हजारीबाग) : शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने की मांग को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं ने मंगलवार को गिद्दी सी परियोजना कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता मंगरू महतो ने की. धरना स्थल पर मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री, सैनाथ गंझू, एसपी राणा, आरपी सिंह, जवाहर यादव, मोनाजिर हुसैन, मधुसूदन सिंह, पतिदेव महतो, लक्षी […]

गिद्दी(हजारीबाग) : शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने की मांग को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं ने मंगलवार को गिद्दी सी परियोजना कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता मंगरू महतो ने की. धरना स्थल पर मजदूर नेता बैजनाथ मिस्त्री, सैनाथ गंझू, एसपी राणा, आरपी सिंह, जवाहर यादव, मोनाजिर हुसैन, मधुसूदन सिंह, पतिदेव महतो, लक्षी राम, सियाराम साह, मंगरू महतो, सतीश कुमार व अन्य ने अपनी-अपनी बातें रखी.
वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि गिद्दी सी परियोजना के जिस खदान से मजदूर कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति की जाती है, वह काफी दूषित रहता है. यह पानी किसी भी दृष्टिकोण से पीने योग्य नहीं है. कोलियरी प्रबंधन मजदूरों व उनके परिवार वालों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है. वक्ताओं ने कहा कि मजदूर कॉलोनी में नालियों की स्थिति जर्जर है और गंदगी का अंबार लगा है. इसके प्रति प्रबंधन गंभीर नहीं है. वक्ताओं ने प्रबंधन से सभी क्वार्टर व सेफ्टी टैंक की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की.
वक्ताओं ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि 15 दिनों के अंदर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो गिद्दी सी परियोजना का उत्पादन कार्य ठप करेंगे. धरना समाप्ति के पूर्व यूनियन नेताओं ने कोलियरी प्रबंधन को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा. धरना स्थल पर मुमताज खान, संतू बेदिया, लायक अली, मनोज कुमार, सरबजीत सिंह, विनोद कुमार सिंह, बुधराम खलखो, महेश, लक्ष्मीकांत मुखर्जी, राजेश कुमार, उषा रानी हेम्ब्रम, सुरेश महतो, पैरो देवी व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >