राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक
रामगढ़ : रामगढ़ कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने की़ संचालन शांतनु मिश्रा ने किया. मौके पर दिल्ली से आये राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारी हेमंत ध्रुव ने बैठक में मौजूद कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पंचायती राज को कैसे मजबूत किया जाये इसकी व्यापक जानकारी दी. साथ ही संगठन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कैसे पंचायती राज को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है
इसकी भी जानकारी हेमंत ध्रुव ने दी. बैठक में सीपी संतन, शहजादा अनवर, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता पंकज मिश्रा, रियाज अहमद, आदित्य सिंह, प्रकाश करमाली, अजमल हुसैन, राम विनय महतो, बबिता सिंह, प्रमिला दूबे, भरत प्रसाद महतो, अरुण करमाली, सुधीर कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, अनवर हुसैन, जोसफिन डिक्रूज, तुलसी देवी, मुन्न पासवान, कामता देवी, सुशाना कपूर, कोशिल्या देवी, रीना देवी, शकील अहमद, मो मारूल, रामीमा बानो, शिबू महतो, शिवकुमार महतो, कैशर इमाम, माला यादव समेत कई लोग मौजूद थे.
