टीपीसी का एरिया कमांडर धर्मेंद्र रांची से गिरफ्तार

बीमार नक्सली रांची में करा रहा था इलाज रामगढ़ के कई थानों में 15 से अधिक मामले हैं दर्ज रामगढ़ : टीपीसी के इनामी नक्सली धर्मेंद्र उर्फ मुनीलाल महतो (ग्राम खपिया, थाना गिद्दी,जिला हजारीबाग) को पकड़ने में रामगढ़ पुलिस को सफलता मिली है. रामगढ़ एसपी डाॅ एम तमिल वाणन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि […]

बीमार नक्सली रांची में करा रहा था इलाज
रामगढ़ के कई थानों में 15 से अधिक मामले हैं दर्ज
रामगढ़ : टीपीसी के इनामी नक्सली धर्मेंद्र उर्फ मुनीलाल महतो (ग्राम खपिया, थाना गिद्दी,जिला हजारीबाग) को पकड़ने में रामगढ़ पुलिस को सफलता मिली है. रामगढ़ एसपी डाॅ एम तमिल वाणन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना पर रामगढ़ पुलिस व झारखंड जगुआर पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सली को रांची के डोरंडा थाना के बारिक टोला से गिरफ्तार किया है.
यह उग्रवादी टीपीसी के सर्वोच्च कमांडर कबीर व दयानंद से जुड़ा था. जून में ही बलसगरा पंचायत भवन बनवा रहे ठेकेदार से मोटरसाइकिल छीनने व धमकी देने के बाद धर्मेंद्र बीमार हो गया था. वह रांची में रह कर अपना इलाज करा रहा था. यह सूचना मिलने पर पुलिस ने इसे धर दबोचा. पूछताछ के क्रम में उक्त उग्रवादी ने खुद को रामगढ़, बड़कागांव, गिद्दी, मांडू, चरही, कुजू, ओरमांझी, सिकिदरी का एरिया कमांडर बताया. इस उग्रवादी पर 15 से अधिक मामले दर्ज हैं. केवल मांडू थाना में ही धर्मेंद्र पर सात मामले दर्ज हैं.
रामगढ़ क्षेत्र में धर्मेंद्र उर्फ मुनीलाल ही टीपीसी का सर्वेसर्वा था. उसकी गिरफ्तारी में झारखंड जगुआर के डीएसपी सुरजीत कुमार, अरविंद कुमार सिंह, मांडू थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो, वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी राधेश्याम राम की सराहनीय भूमिका थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >