बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

रामगढ़ : 1857 में हुए स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम युद्ध के सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की अश्वारोही प्रतिमा रामगढ़ के नयीसराय चौक पर स्थापित की गयी है. बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गयी है. बताया जाता है कि विभिन्न राजनीतिक दल व सामाजिक संस्थाओं द्वारा महापुरुषों को हर कार्यक्रम के क्रम […]

रामगढ़ : 1857 में हुए स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम युद्ध के सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की अश्वारोही प्रतिमा रामगढ़ के नयीसराय चौक पर स्थापित की गयी है. बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गयी है.
बताया जाता है कि विभिन्न राजनीतिक दल व सामाजिक संस्थाओं द्वारा महापुरुषों को हर कार्यक्रम के क्रम मे श्रद्धांजलि दी जाती है. इसमें कुछ लोग प्रतिमा को पकड़ ऊपर चबूतरे पर चढ़ जाते हैं तथा फूल माला अर्पित करते हैं. इसी क्रम में प्रतिमा में दरार पड़ गयी है. प्रतिमा को तिरपाल से ढक दिया गया है. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा प्रतिमा की मरम्मत के लिए कारीगर बुलवाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >