कुजू़ : ओपी क्षेत्र के दिगवार 4/6 लेन सड़क पर एक अज्ञात डंपर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां एक की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर किया गया.
जानकारी के अनुसार बगोदर अटका निवासी संजय राणा पिता सहदेव राणा व रामदेव कुमार पिता जीवलाल मुंडा अपनी मोटरसाइकिल संख्या जेएच01एबी-7528 पर सवार होकर रांची की ओर जा रहे थे. इसी बीच उक्त सड़क पर एक अज्ञात डंपर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें दोनों युवक घायल हो गये. बाद में गंभीर रूप से घायल रामदेव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.
