फरार लड़का-लड़की को पुलिस ने बरामद किया

लड़की ने न्यायालय में अपना बयान दिया गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी से फरार लड़की व लड़का को गिद्दी पुलिस ने गुरुवार को हेसालौंग से बरामद कर लिया. गिद्दी थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर हजारीबाग न्यायालय में लड़की ने 164 के तहत अपना बयान दी है. पुलिस ने बताया कि लड़की ने कहा है […]

लड़की ने न्यायालय में अपना बयान दिया
गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी से फरार लड़की व लड़का को गिद्दी पुलिस ने गुरुवार को हेसालौंग से बरामद कर लिया. गिद्दी थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर हजारीबाग न्यायालय में लड़की ने 164 के तहत अपना बयान दी है. पुलिस ने बताया कि लड़की ने कहा है कि हम स्वेच्छा से गये थे और हम घरवालों के साथ रहना चाहते हैं.
जानकारी के अनुसार गिद्दी के युवक व युवती कुछ दिनों से फरार थे. लड़की के परिजन ने गिद्दी थाने में लिखित शिकायत की थी. इसके आधार पर थाना में मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की दबिश से उनदोनों को बरामद किया गया है.
उत्पादन 70 मेगावाट
पतरातू. पीटीपीएस की इकाई संख्या 10 से 70 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >