रामगढ़ : तेलियाटांड सिरका निवासी सुमीता कुमारी (काल्पनिक नाम) ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर एक युवक पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है.
आवेदन में कहा गया है कि गांव का ढालो महतो उर्फ विशाल महतो ने शादी का प्रलोभन देकर पिछले चार वर्ष से शारीरिक शोषण किया. उसके पिता की मृत्यु हो गयी है. बाद में विशाल ने शादी करने से इनकार कर दिया. उसने आत्महत्या की चेतावनी दी है. इस मामले को लेकर गुरुवार को काफी संख्या में तेलियाटाड़ की महिलाएं थाना पहुंचकर पीड़िता को न्याय दिलाने व प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई करने की मांग की.
