रामगढ़ : जिला हज कमेटी रामगढ़ के संयोजक नसीम अहमद कुरैशी ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि वर्ष 2016 में हज पर जानेवालों का फॉर्म फॉर्म भरा जा रहा है़ रामगढ़ जिले के हज यात्री अपना फॉर्म जिला हज कमेटी में भर सकते है़ं श्री कुरैशी ने कहा है कि फॉर्म भरने के लिए पासपोर्ट की कॉपी व चार फोटो के साथ आकर फॉर्म भर सकते है़
उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आठ फरवरी है़ कुरैशी ने हज यात्रापर जानेवालों को विशेष जानकारी के लिए कारी अब्दुल्लाह रिजवी व मौलाना हबीब आलम से मोबाइल नंबर 9771994617 व 9973779975 पर संपर्क करने को कहा है़
