साइबर अपराधी पकड़ाया

दूसरों के खातों से खरीदारी करनेवाला रामगढ़ : कंप्यूटर में एप्स बना कर उपभोक्ताओं से जानकारी हासिल कर उनके खाते से ऑनलाइन खरीदारी करनेवाले गिरोह का रामगढ़ पुलिस ने खुलासा किया. पुलिस ने पूर्णिया जिला के कमला नगर निवासी गिरोह के सदस्य विष्णु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें झारखंड पुलिस की रांची स्थित […]

दूसरों के खातों से खरीदारी करनेवाला
रामगढ़ : कंप्यूटर में एप्स बना कर उपभोक्ताओं से जानकारी हासिल कर उनके खाते से ऑनलाइन खरीदारी करनेवाले गिरोह का रामगढ़ पुलिस ने खुलासा किया. पुलिस ने पूर्णिया जिला के कमला नगर निवासी गिरोह के सदस्य विष्णु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें झारखंड पुलिस की रांची स्थित तकनीकी दल ने भी सहयोग किया. पकड़ा गया आरोपी विष्णु कुमार बीकॉम का छात्र है. उसने बताया है कि गिरोह में चार-पांच की संख्या में युवक शामिल हैं. सरगना बीटेक का डिग्रीधारक है.
ऐसे पकड़ा गया अपराधी : गिरोह के लोग इंटरनेट पर एप्स बना कर आम उपभोक्ताओं से उनके एकाउंट व उनके प्रोफाइल की जानकारी हासिल कर स्नैपडील व अन्य कंपनियों से ऑनलाइन खरीदारी करते हैं.
इस संबंध में लपंगा के सुशांत कुमार बनर्जी ने भुरकुंडा ओपी में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी थी. जांच करते हुए पुलिस को स्नैपडील से पता चला कि इस खरीदारी का सामान पूर्णिया के कमला नगर ग्राम निवासी विष्णु कुमार को डिलीवर किया जाना है. इस सूचना के आधार पर रामगढ़ पुलिस पूर्णिया पहुंची और फरजीवाड़ा से मंगाये गये एक कीमती मोबाइल की डिलीवरी लेते हुए साइबर अपराधी विष्णु कुमार को धर दबोचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >