झुमरा एक्शन प्लान के तहत हो रहे विकास कार्यों को और गति प्रदान करने का निर्देश
घाटोटांड़ : बोकारो जिला के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र झुमरा पहाड़ स्थित सीआरपीएफ कैंप में सोमवार को अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें झुमरा एक्शन प्लान की जमीनी हकीकत से अधिकारी रू-ब-रू हुए.
मौके पर बोकारो जिला के उपायुक्त महिमा पात्रे ने झुमरा एक्शन प्लान के तहत हो रहे विकास कार्यों को और गति प्रदान करने का निर्देश दिये. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि झुमरा के विकास में किसी भी प्रकार की बाधा बरदाश्त नहीं की जायेगी. अधिकारी सभी योजनाओं की समीक्षा खुद करें.
समीक्षा बैठक में बोकारो उपायुक्त के अलावा एसपी वाइएस रमेश, सीआरपीएफ के सीओ डॉ संजय कुमार, एडिशनल एसपी संजय कुमार, डीडीसी अरविंद झा, गोमिया विधायक योगेंद्र महतो, बीडीओ जेबी विनीत केरकट्टा, वीरेंद्र सत्यार्थी, सिद्धार्थ कुमार गौतम, संजय सिंह आदि माैजूद थे.
