रामगढ़ : आजसू छात्र संघ रामगढ़ के नेताओं का दल शनिवार को रांची विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय घेराव कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए गये. विभावि हजारीबाग के प्रभारी डब्लू महतो व राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ता रांची गये. सभी संघ समर्थक रांची विश्वविद्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की मांग को लेकर कुलपति का घेराव किया.
साथ ही कुलपति से मांग की कि विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों पर निगरानी अथवा सीबीआई की जांच करवायी जाये. इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से संघ समर्थक कार्यकर्ता रांची जुटे थे. रामगढ़ जिला से संघ के रामगढ़ कॉलेज प्रभारी देवा महतो, मुनीनाथ महतो, अमित दास, झूमा, खेमलाल महतो, अभय, मनीष, संदीप आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल थे.
