दुर्घटना में महिला की मौत

मांडू : मांडूडीह जोड़ा तालाब के समीप सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू ले जाया गया. यहां चिकित्साकें ने प्राथमिक उपचार कर रांची रिम्स रेफर कर दिया. रांची जाने के क्रम में उक्त महिला की मौत हो गयी. जानकारी के […]

मांडू : मांडूडीह जोड़ा तालाब के समीप सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू ले जाया गया. यहां चिकित्साकें ने प्राथमिक उपचार कर रांची रिम्स रेफर कर दिया. रांची जाने के क्रम में उक्त महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मांडूडीह पंचायत के पूर्व पंसस गिरजा देवी की सास शांति देवी सड़क पार कर रही थी. इस बीच बड़गांव से हजारीबाग जा रही बोलेरो (जेएच 02भी/6700) ने टक्कर मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >