रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी थी. चप्पे -चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी. खुद डीजीपी डीके पांडेय ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी.
मंदिर पहुंचनेवाले सभी नेता, कार्यकर्ता एवं लोगों की जांच के बाद वहां से जाने दिया गया. रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र में कई जगह बैरियर लगाये गये थे. वाहनों को दो किमी दूर ही रोक दिया गया था. सुरक्षा व्यवस्था में आइजी तदाशा मिश्रा, डीआइजी उपेंद्र दास, उपायुक्त ए दोड्डे, एसपी डॉ एम तामिल वाणन, एसडीओ सुनीता चौरसिया, एसडीपीओ दीपक कुमार, इंस्पेक्टर दिनेश पासवान, बीडीओ पवन कुमार आदि मौजूद थे.
