ओसो धारा ध्यान का समाधि शिविर संपन्न

रामगढ़ : ओसो धारा ध्यान केंद्र, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय ओसो ध्यान समाधि शिविर का समापन मंगलवार को हुआ. शिविर के अंतिम दिन प्रात: साढ़े सात बजे आचार्य ओसो मां प्रियांशी ने ध्यान योग विधि की जानकारी दी. साधक -साधिकाओं को योग के माध्यम से अोंकार ध्वनि को सुनने का अभ्यास कराया […]

रामगढ़ : ओसो धारा ध्यान केंद्र, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय ओसो ध्यान समाधि शिविर का समापन मंगलवार को हुआ. शिविर के अंतिम दिन प्रात: साढ़े सात बजे आचार्य ओसो मां प्रियांशी ने ध्यान योग विधि की जानकारी दी. साधक -साधिकाओं को योग के माध्यम से अोंकार ध्वनि को सुनने का अभ्यास कराया गया. दूसरे सत्र के आरंभ में मुख्य आचार्य ओसो दर्शन जी ने अजपा समाधि योग विधि द्वारा परमात्मा के दिव्य ओंकार ध्वनि का श्रवण कराया.
ओसो ध्यान समाधि शिविर में साधक-साधिकाओं के साथ-साथ रामगढ़ शहर व इसके आस-पास के क्षेत्रों के लोगों ने भी सत्संग का लाभ उठाया. शिविर में सदगुरु ओसो शैलेंद्र जी ने साधकों को कई जानकारी दी.
इससे पूर्व शिविर के पांचवें दिन सोमवार को आचार्य ओसो दर्शन जी ने लोगों को दीक्षा दी. छह दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में सुरेश बगड़िया, अरुण, पंकज मिश्रा, वरुण, अनूप सरावगी, श्याम, रंजू, मनीषा कुमारी, पूनम कुमारी, दीपा कुमार, अंकिता पटेल, सुजीत कुमार, गणेश वर्मा, अजय गुप्ता, अजय उरांव, अनिल कुमार, कमलेश कुमार आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >