टैंकर की चपेट में आने से सीसीएलकर्मी की मौत

घाटोटांड़ : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र की केदला लाह टुंगरी बस्ती में टैंकर की चपेट में आने से सीसीएलकर्मी सुखदेव मांझी (45 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद चालक टैंकर छोड़ कर फरार हो गया. घटना सोमवार दिन चार बजे की है. घटना के बाद परिजनों का रो -रो कर […]

घाटोटांड़ : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र की केदला लाह टुंगरी बस्ती में टैंकर की चपेट में आने से सीसीएलकर्मी सुखदेव मांझी (45 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद चालक टैंकर छोड़ कर फरार हो गया.
घटना सोमवार दिन चार बजे की है. घटना के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल था. परिजनों ने टिस्को में चल रहे पानी टैंकर के मालिक से मुआवजे की मांग की. जानकारी के मुताबिक, केदला लाहटुंगरी निवासी सुखदेव मांझी प्रतिदिन की तरह घर से तैयार होकर केदला भूगर्भ परियोजना में ड्यूटी करने जा रहे थे.
इसी बीच पानी टैंकर (बीआरजेड 2728) ने सड़क पर पैदल जा रहे सुखदेव मांझी को अपनी चपेट में ले लिया. उनकी मौत घटना स्थल पर हो गयी. इधर, मृतक के परिजन शव को घटनास्थल पर रख कर बड़े पुत्र शंकर सोरेन को नौकरी देने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये. टैंकर मालिक से मुआवजे की मांग की. समाचार लिखे जाने तक नौकरी की बात चल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >