प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

पतरातू : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पतरातू बाजार में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता का समापन 30 दिसंबर को होगा. उदघाटन पूर्व प्रधानाचार्य भुवनेश्वर ठाकुर ने किया. प्रतियोगिता के पहले दिन स्लो साइकिल रेस, थ्री लेग रेस, फ्राग रेस, बालक व बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ व सूई धागा रेस […]

पतरातू : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पतरातू बाजार में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता का समापन 30 दिसंबर को होगा. उदघाटन पूर्व प्रधानाचार्य भुवनेश्वर ठाकुर ने किया. प्रतियोगिता के पहले दिन स्लो साइकिल रेस, थ्री लेग रेस, फ्राग रेस, बालक व बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ व सूई धागा रेस का आयोजन किया गया.
स्लो साइकिल रेस में प्रथम तुषार, द्वितीय सचिन, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम श्वेता, द्वितीय अपराजिता, तृतीय खुशबू, बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम अनिमेष, द्वितीय सौरभ, तृतीय तुषार, सुई धागा रेस में प्रथम अंकिता, द्वितीय वंदिनी, तृतीय काजल व थ्री लेग रेस में प्रथम रिया व आंचल, द्वितीय पम्मी व स्वीटी और तृतीय खुशी व मधु रहे. मौके पर मदनलाल गुप्ता, शरदेंदु सिंह, सहदेव वर्णवाल, कुंवर सिंह, बलदेव प्रसाद, भुवनेश्वर महतो, संतोष पांडेय, राजकुमार
सिन्हा, सुदामा विश्वकर्मा, हरिशंकर साव, रमेश कुमार, संजय सिंह, निर्मला देवी, ज्योति तूरी, कुंदन सिंह, सीता देवी, मधु, अनिल पांडेय आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >