हाथी ने किसान को पटका, हालत गंभीर

बरवाडीह : प्रखंड अंतर्गत केड पंचायत के गाड़ी गांव के किसान छवि भुुइयां को जंगली हाथी ने पटक कर घायल कर दिया. उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार छवि भुइयां (45 वर्ष) शुक्रवार की दोपहर बाद जंगल में जलावन के लिए लकड़ी चुन रहा था. इसी बीच बेतला के एक हाथी ने […]

बरवाडीह : प्रखंड अंतर्गत केड पंचायत के गाड़ी गांव के किसान छवि भुुइयां को जंगली हाथी ने पटक कर घायल कर दिया. उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार छवि भुइयां (45 वर्ष) शुक्रवार की दोपहर बाद जंगल में जलावन के लिए लकड़ी चुन रहा था. इसी बीच बेतला के एक हाथी ने उसे निशाना बना लिया. हाथी द्वारा पटके जाने के बाद वह वहीं बेहोश पड़ा रहा.
जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग जमा हुए व इसकी सूचना बेतला वन विभाग के अधिकारियों को दी. लेकिन वन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा. जिससे ग्रामीणों में रोष था. समाचार लिखे जाने तक छवि भुइयां घटनास्थल पर ही जिदंगी और मौत से जूझ रहा था. मालूम हो कि आये दिन बेतला जंगल के हाथियों का शिकार आसपास के ग्रामीण होते रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >