दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के सीरु बुध बाजार स्थित आजसू कार्यालय में गुरुवार को जिप सदस्य ब्रह्मदेव महतो की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जमीरा के पंसस रुबेदा खातून के पति, सोसो की पुरनी देवी, उसरा के सुरेंद्र करमाली, इचातु के अनिल चौधरी, सीरु के रीझू महतो, होन्हें के राजीव मेहता, कुल्ही के राम किशुन भोगता सहित कई पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए.
बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से दुलमी प्रखंड प्रमुख सुरेंद्र करमाली व उप उप प्रमुख रीझू महतो को बनाने पर सहमति जतायी. मौके पर राजकिशोर महतो, अब्दुल अंसारी, बालकृष्ण ओहदार, हलधर महतो, संतोष महतो, लंबोदर महतो, तुनू लाल महतो, मिथलेश महतो, राहुल महतो आदि शामिल थे.
