जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बीइइओ के साथ बैठक की
रामगढ़ : जिला के विभिन्न उच्च विद्यालयों में शीघ्र ही स्मार्ट क्लास शुरू होगा. स्मार्ट क्लास को लेकर रामगढ़ के जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने जिले भर के बीइइओ के साथ बैठक की. जिले में स्मार्ट क्लास के लिए चयनित विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक 29 दिसंबर को बैठक आहूत की गयी है.
बैठक में प्रधानाध्यापकों को वर्गवार छात्र-छात्राओं की संख्या, बिजली, इंटरनेट, विज्ञान प्रयोगशाला व बड़े हॉल के संबंध में विवरणी बना कर लाने को कहा गया है. समाहरणालय भवन में स्मार्ट क्लास के लिए स्टूडियो बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है. यहां जिले के चयनित शिक्षक विभिन्न विषयों पर जानकारी देंगे.
जिस स्कूलों में शुरू होगा स्मार्ट क्लास : रामगढ़ जिला के उत्क्रमित उच्च विद्यालय ऊपरबरगा गोला, पब्लिक हाई स्कूल कुजू, सरकारी उच्च विद्यालय तोपा, सरकारी हाई स्कूल भुरकुंडा, सरकारी उच्च विद्यालय सौंडा डी, सरकारी हाई स्कूल सयाल, केजीबीवी रामगढ़, केजीबीवी रामगढ़, केजीबीवी मांडू, केजीबीवी गोला, एसटी ट्राइबल रेसीडेंसियल स्कूल मांडू, एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला, अपग्रेड हाई स्कूल रजरप्पा प्रोजेक्ट रजरप्पा प्रोजेक्ट, सरकारी हाई स्कूल घाटोटांड़ घाटो, केबी हाई स्कूल लारी, एसएस हाई स्कूल पतरातू, आरबी हाई स्कूल सांडी, उच्च विद्यालय डिमरा, उत्क्रमित हाई स्कूल बारु घुटू पतरातू, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चटाक दुलमी, एसएन हाई स्कूल बरकाकाना, उत्क्रमित उच्च विद्यालय डारीडीह पतरातू व एसएस गर्ल्स उच्च विद्यालय रामगढ़ में स्मार्ट क्लास शुरू किया जायेगा.
