रामगढ़ : भाजपा रामगढ़ नगर के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने की. बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू बनर्जी व चुनाव प्रभारी रणविजय सिंह भी शामिल थे.
मौके पर रामगढ़ नगर में भाजपा के बूथ अध्यक्षों के चुनाव को लेकर प्रभारी नियुक्त किये गये. वार्ड संख्या एक के बूथ नंबर तीन, चार, पांच, छह व सात के लिए चुनाव प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा व पवन मुंडा, वार्ड नंबर दो के बूथ नंबर 12,13,14,15,16 व 17 के लिए संतोष साहू व कमल मिश्रा, वार्ड नंबर तीन के बूथ नंबर 18, 19, 20, 21 व 22 के लिए सूर्यवंश श्रीवास्तव व धनंजय कुमार पुटूस, वार्ड नंबर चार के बूथ नंबर 23, 27, 28, 29, 30 व 31 के लिए मुन्ना सिन्हा व ऋषिकेश सिंह, वार्ड नंबर पांच के बूथ नंबर 25, 26, 32, 33 व 34 के लिए मनोज जायसवाल व विनोद मिश्रा, वार्ड नंबर छह के बूथ नंबर 35 36, 38, 39 व 40 के लिए सुबोध सिंह व निता चक्रवर्ती, वार्ड नंबर सात के बूथ नंबर 41, 42, 43 व 44 के लिए मोहन पांडेय व उपेंद्र वर्मा तथा वार्ड नंबर आठ के बूथ नंबर एक, दो, आठ, नौ, 10, 11 तथा 24 के लिए शिवकुमार महतो व वरुण सिंह को वार्ड चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है.
