आजसू समर्थित प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत
रामगढ़ : पंचायत चुनाव में आजसू समर्थित उम्मीदवारों ने दमदार प्रदर्शन किया है. जिप, मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्य पद पर पार्टी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. ऐतिहासिक जीत के लिए जिला के जनता बधाई के पात्र है.
उक्त बातें पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विस प्रभारी रोशनलाल चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय साहू व जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता में कही. नेताओं ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं व रामगढ़ की जनता की जीत है.
बताया कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो व काबिना मंत्री झारखंड सरकार चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में रामगढ़ को विकास को गति दी जायेगी. कहा कि जनता ने जिस विश्वास से पार्टी के प्रत्याशियों पर विश्वास जताया है. उस पर पार्टी खड़ा उतरेगी. प्रेसवार्ता में नरेश महतो, सुभाष साव, बबलू कुमार मौजूद थे.
