रमण सदन को पहला स्थान

सशिविमं पतरातू थर्मल में बुधवार को विजय दिवस मना पतरातू : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल में बुधवार को विजय दिवस का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ भारत माता की पूजा साथ हुआ. इसके बाद मुख्य अतिथि सीआइएसएफ कमांडेंट ब्रजभूषण ने दीप प्रज्वलित किया. मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीन सेना ने हमेशा मानवता […]

सशिविमं पतरातू थर्मल में बुधवार को विजय दिवस मना
पतरातू : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल में बुधवार को विजय दिवस का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ भारत माता की पूजा साथ हुआ. इसके बाद मुख्य अतिथि सीआइएसएफ कमांडेंट ब्रजभूषण ने दीप प्रज्वलित किया.
मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीन सेना ने हमेशा मानवता की रक्षा व राष्ट्रवाद का परिचय दिया है. वीर शहीदों के शौर्य, पराक्रम व वीरता की याद में विजय दिवस का आयोजन किया जाता है. उन्होंने ब्रह्मचर्य की महत्ता व दिनचर्या पर विशेष प्रकाश डाला. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा घोष दल, योग व शारीरिक प्रदर्शन किया गया. जिसका मूल्यांकन निर्णायक मंडली द्वारा किया गया.
शिशु मंदिर खंड में रमण सदन, शिवाजी सदन, आर्यन सदन व विद्या मंदिर खंड में आर्यन सदन, शिवाजी सदन व रमण सदन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. संचालन ऋषिकेश प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन ऋषभ पांडेय ने किया. मौके पर सचिव गुलाब चंद सेठ, प्राचार्य शिव कुमार चौधरी समेत शिक्षकों में उदय मिश्रा, मनबहाल साहू, राजेंद्र तिवारी, जगमोहन रवानी, विरेंद्र मिश्रा, अशोक सिन्हा, सुमन सिन्हा, बेबी झा, ज्योति चौधरी, भूषण प्रसाद, अतुल मिश्रा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >