मायल पंचायत की मुखिया बनी टुशील

चितरपुर/गोला : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गिनती रविवार को रामगढ़ में शुरू हुई. मतगणना को लेकर गांव के जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य प्रत्याशी सहित उनके समर्थक अहले सुबह रामगढ़ निकल गये थे. इसके कारण इन क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा. जिनके समर्थक रामगढ़ नहीं जा पाये, वे मोबाइल से पल – […]

चितरपुर/गोला : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गिनती रविवार को रामगढ़ में शुरू हुई. मतगणना को लेकर गांव के जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य प्रत्याशी सहित उनके समर्थक अहले सुबह रामगढ़ निकल गये थे. इसके कारण इन क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा. जिनके समर्थक रामगढ़ नहीं जा पाये, वे मोबाइल से पल – पल की खबर लेते रहे. खास कर होटलों, चौक चौराहों में बैठ कर एक – दूसरे से भाई कौन जीत रहा है यह पूछते रहे. गोला, चितरपुर व दुलमी प्रखंड में भी यही स्थिति बनी रही. लोग प्रत्याशियों की जीत – हार के बारे में जान रहे थे.
मायल पंचायत में आसमा को मिली करारी हार : चितरपुर प्रखंड क्षेत्र की मायल पंचायत में मुखिया रह चुकी आसमा परवीन को करारी हार का सामना करना पड़ा. मुखिया आसमा को टुशील देवी ने लगभग एक हजार से अधिक मतों से पराजित किया. पंचायत समिति सदस्य मुखलाल महतो ने सतीश महतो को 17 वोट से पराजित किया.
सेवई उत्तरी रजरप्पा प्रोजेक्ट से मनी देवी दूसरी बार मुखिया बनी. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेखा देवी को 263 वोट से पराजित किया. इसी पंचायत से मालो देवी पंचायत समिति सदस्य चुनी गयी.
गोपाल ने बनायी बढ़त : चितरपुर उत्तरी के जिला परिषद उम्मीदवार गोपाल चौधरी ने मतगणना आरंभ हाेते ही मायल से बढ़त बना ली थी. हालांकि समाचार भेजे जाने तक परिणाम आना बाकी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >