सड़क दुर्घटना में चार घायल

रामगढ़ : रलेन कांकेबार मोड़ के समीप शनिवार की शाम एक अल्टो कार नंबर जेएच-10एजी-8301 की टक्कर ट्रेलर नंबर एनएल-01एल-6389 हो गयी. जिसमें अल्टो 800 पर सवार चार लोग घायल हो गये. ये लोग धनबाद से शादी समारोह में रांची जा रहे थे. रामगढ़ शहर से निकलकर फोरलेन सड़क पर आने के क्रम में अल्टो […]

रामगढ़ : रलेन कांकेबार मोड़ के समीप शनिवार की शाम एक अल्टो कार नंबर जेएच-10एजी-8301 की टक्कर ट्रेलर नंबर एनएल-01एल-6389 हो गयी. जिसमें अल्टो 800 पर सवार चार लोग घायल हो गये.
ये लोग धनबाद से शादी समारोह में रांची जा रहे थे. रामगढ़ शहर से निकलकर फोरलेन सड़क पर आने के क्रम में अल्टो का संतुलन बिगड़ गया. तभी विपरीत दिशा से आ रहा ट्रेलर ने टक्कर मार दी. घटना में कमलेश कुमार सिंह (24 वर्ष) , पिता- शंकर सिंह, अमन सुल्तानिया (22 वर्ष), पिता- पवन सुल्तानिया, पवन सुल्तानिया (57 वर्ष), पिता- काशी प्रसाद , सुमित कुमार (24 वर्ष), पिता अनिल सिंह सभी बैंक मोड़ धनबाद शामिल हैं.
इसमें सुमित कुमार को हल्की चोट आयी है. जबकि बाकी तीनों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए रिम्स रेफर किया गया है. पवन सुल्तानिया व अमन सुल्तानिया पिता-पुत्र हैं. घायलों को अधिवक्ता झलकदेव महतो व ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया. घटना की सूचना मिलते ही सअनि अखिलेश घटनास्थल पहुंच दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >