ओके... बच्चों को तराशने में बरतें ईमानदारी

ओके… बच्चों को तराशने में बरतें ईमानदारी कैथोलिक आश्रम में मना पैरेंट्स डे 12बीएचयू-3-समारोह में जुटे लोग. 4- मुख्य अतिथि को सम्मानित करते प्राचार्य. 5-भांगड़ा प्रस्तुत करते छात्र.भुरकुंडा. कैथोलिक आश्रम स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को समारोह कर पैरेंट्स डे मनाया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि फादर जेम्स एसजे, स्कूल के प्राचार्य फादर साजू, मस्सी मार्शल, […]

ओके… बच्चों को तराशने में बरतें ईमानदारी कैथोलिक आश्रम में मना पैरेंट्स डे 12बीएचयू-3-समारोह में जुटे लोग. 4- मुख्य अतिथि को सम्मानित करते प्राचार्य. 5-भांगड़ा प्रस्तुत करते छात्र.भुरकुंडा. कैथोलिक आश्रम स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को समारोह कर पैरेंट्स डे मनाया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि फादर जेम्स एसजे, स्कूल के प्राचार्य फादर साजू, मस्सी मार्शल, अनिल दयाल कुजूर, स्कूल के सचिव फादर प्रिमियुस ने संयुक्त रूप से किया. बच्चों ने स्वागत गान गाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया. फादर जेम्स को प्राचार्य ने सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के जीवन को दिशा देने में अभिभावक, स्कूल व शिक्षकों का महत्व सबसे अधिक होता है. इसलिए बच्चों को तराशने में हमें पूरी ईमानदारी बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बच्चों को सही ज्ञान व मार्गदर्शन मिले, तो वह अच्छा व स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते हैं. प्राचार्य फादर साजू ने कहा कि सत्य ही जीवन को सुंदर बनाता है. उन्होंने स्कूल की वर्ष भर की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला. समारोह में बच्चों ने गीत, नृत्य, भांगड़ा, नागपूरी डांस आदि रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर सबों का मन मोह लिया. मंच संचालन नीलिमा व संजय ने किया. मौके पर प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा समेत सिस्टर अनुपमा, सिस्टर हेलेन के अलावा सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में फादर सुमन मिंज, चंद्रिका, दीपक, कैलाश, प्रिसिला, रूपा, मेनका, सुधीर, जस्टीन, शोषण, अलेक्जेंडर, सुशीला, सुषमा, जूलिता, पेत्रुस, कमलेश, बासिल, तरुण, शेखर आदि का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >