रैयतों ने कार्य ठप कराने की दी चेतावनी

रैयतों ने कार्य ठप कराने की दी चेतावनी घाटोटांड़. झारखंड उत्खनन परियोजना से प्रभावित लइयो के रैयतों ने सीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंप कर जमीन के बदले नौकरी नहीं मिलने पर 26 दिसंबर से परियोजना का संपूर्ण कार्य ठप कराने की चेतावनी दी है. भाकपा के बैनर तले घोषित इस आंदोलन के नेतृत्वकर्ता भाकपा राज्य […]

रैयतों ने कार्य ठप कराने की दी चेतावनी घाटोटांड़. झारखंड उत्खनन परियोजना से प्रभावित लइयो के रैयतों ने सीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंप कर जमीन के बदले नौकरी नहीं मिलने पर 26 दिसंबर से परियोजना का संपूर्ण कार्य ठप कराने की चेतावनी दी है. भाकपा के बैनर तले घोषित इस आंदोलन के नेतृत्वकर्ता भाकपा राज्य परिषद के सदस्य बालेश्वर महतो ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन यहां के रैयतों का करीब 30 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर उस पर वर्षों से काम कर रहा है. परंतु अभी तक रैयतों को नौकरी नहीं दी गयी. इसको लेकर प्रबंधन के साथ कई बार वार्ता हुई. हर बार प्रबंधन टाल मटोल कर मामले को टाल देती है. जिससे रैयतों में प्रबंधन के प्रति रोष व्याप्त है. उन्होंने कहा कि खाता संख्या-10, 8, 9, 3, 6,18,17, 20, में कुल 15 नौकरी लंबित है. यदि प्रबंधन 25 दिसंबर तक रैयतों को उनके जमीन के बदले नौकरी नहीं देती है, तो रैयत भाकपा के बैनर तले परियोजना का संपूर्ण कार्य अनिश्चित काल के लिए ठप करा देगी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >