ट्रक की चपेट में आकर गाय घायल

कुजू. तोपा नया कांटा घर के समीप बुधवार को ट्रक की चपेट में आकर एक गाय घायल हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लोकल सेल कांटा घर में कांटा कराने आये ट्रकों को रोक दिया. साथ ही मुआवजा राशि की मांग करने लगे. ट्रक मालिक द्वारा मुआवजा राशि दिये जाने के बाद मामला […]

कुजू. तोपा नया कांटा घर के समीप बुधवार को ट्रक की चपेट में आकर एक गाय घायल हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लोकल सेल कांटा घर में कांटा कराने आये ट्रकों को रोक दिया. साथ ही मुआवजा राशि की मांग करने लगे. ट्रक मालिक द्वारा मुआवजा राशि दिये जाने के बाद मामला शांत हुआ. जानकारी के अनुसार तोपा बस्ती निवासी कासिम मियां की गाय चरने के लिए आयी थी. इसी दौरान नया कांटा घर में कांटा कराने आये 12 चक्का ट्रक संख्या एचआर 55 एन/1412 ने उसेअपने चपेट में ले लिया. घटना करीब 4 बजे की है. घटना की सूचना पाकर कुजू पुलिस पहुंची. साथ ही दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया. तब जाकर कांटा का कार्य प्रारंभ किया गया. घटना को लेकर यहां के आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक कांटे का कार्य रोक दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >