14 से चितरपुर पंचायतवार साक्षरता प्रेरक का चुनाव

चितरपुर. रामगढ़ उपायुक्त के निर्देशानुसार साक्षर भारत अभियान के तहत 14 से 16 मई तक चितरपुर पंचायतवार साक्षरता प्रेरकों का चुनाव किया जायेगा. सभी पंचायत से एक-एक महिला व पुरुष का चयन किया जायेगा. बीडीओ विकास तिर्की ने बताया कि पंचायत स्तर पर ग्राम सभा कर प्रेरकों का चयन होगा. जिसमें साक्षरताकर्मियों को प्राथमिकता दी […]

चितरपुर. रामगढ़ उपायुक्त के निर्देशानुसार साक्षर भारत अभियान के तहत 14 से 16 मई तक चितरपुर पंचायतवार साक्षरता प्रेरकों का चुनाव किया जायेगा. सभी पंचायत से एक-एक महिला व पुरुष का चयन किया जायेगा. बीडीओ विकास तिर्की ने बताया कि पंचायत स्तर पर ग्राम सभा कर प्रेरकों का चयन होगा. जिसमें साक्षरताकर्मियों को प्राथमिकता दी जायेगी. प्रेरकों को मैट्रिक उर्तीण के साथ-साथ साक्षरता में दो वर्षों का अनुभव होना चाहिए. जानकारी के अनुसार 14 मई को भुचूंगडीह, सेवई उत्तरी, सेवई दक्षिणी, मारंगमरचा, मायल, 15 मई को चितरपुर उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी, पश्चिमी, 16 मई को बडकीपोना, लारीकलां, सुकरीगढा, बोरोबिंग पंचायत में चयन किया जायेगा. जिसमें पर्यवेक्षक पंचायत सेवक व सीआरपी मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >