लोगों से ताला छाप में मत देने की अपील कीफोटो फाइल 12आर-जी-जनसंपर्क अभियान में छोटू सिंह अपने समर्थकों के साथ.रामगढ़. छावनी परिषद चुनाव में मंगलवार को वार्ड नंबर पांच के उम्मीदवार संजीत सिंह उर्फ छोटू सिंह ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. जन संपर्क अभियान के क्रम में छोटू सिंह ने लोगों से इवीएम में क्रम संख्या 14 में ताला छाप पर बटन दबा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. छोटू सिंह ने कहा कि अब तक वार्ड नंबर पांच के जन प्रतिनिधियों ने उचित तरीके से वार्ड के विकास के लिए कार्य नहीं किया है. उन्होंने लोगों से उनकी सेवा में हमेशा उपलब्ध रहने की बात कही. जन संपर्क अभियान में अर्जुन सिंह, कलाचंद सिंह, देवकुमार सिंह, मनोहर महतो, सुनील शर्मा, प्रदीप सिंह, राजकपूर मंडल, रॉकी कुमार, अजय महतो, संजय मुंडा, छोटू मुंडा, पंचम मुंडा, मायाराम करमाली, विजय महतो, सुजीत घोष, अमित करमाली, सुरेंद्र सिंह, दीपक करमाली, अरविंद महतो, डोलडोल मुंडा, गुलचंद महतो, पप्पू कुमार समेत अनेक लोग संजीत सिंह उर्फ छोटू सिंह के साथ थे.
छोटू ने चलाया जनसंपर्क अभियान
लोगों से ताला छाप में मत देने की अपील कीफोटो फाइल 12आर-जी-जनसंपर्क अभियान में छोटू सिंह अपने समर्थकों के साथ.रामगढ़. छावनी परिषद चुनाव में मंगलवार को वार्ड नंबर पांच के उम्मीदवार संजीत सिंह उर्फ छोटू सिंह ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. जन संपर्क अभियान के क्रम में छोटू सिंह ने लोगों से इवीएम […]
