रामगढ़. रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग के मायाटंुगरी मोड़ के समीप मंगलवार की शाम बैगन आर (जेएच01बीइ-8409) के अनियंत्रित होकर पलटने से घटनास्थल पर ही गणेश कुमार महतो (35 वर्ष) की मौत हो गयी. वैगन आर पर सवार युवक अभिषेक कुमार सिंह घायल हो गये. दोनों कोकर, रांची के रहनेवाले हैं.
वे लोग अपने एक रिश्तेदार के यहां रामगढ़ आ रहे थे. रांची से आने के दौरान मायाटंुगरी के समीप वैगन आर अनियंत्रित हो गया. इसके बाद वैगन आर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया. घटनास्थल पर ही गणेश की मौत हो गयी. जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सक ने गणेश को मृत घोषित कर दिया. अभिषेक को पुलिस थाना ले गयी. उसे मामूली चोट लगी है. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन वैगन आर को जब्त कर थाना ले लायी है.
