किसान विरोधी है भूमि अधिग्रहण विधेयक : रमेंद्र

अखिल भारतीय विरोध दिवस 14 को भुरकुंडा. यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन सीसीएल बरका-सयाल, अरगड्डा, केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना क्षेत्र के सदस्यों बैठक मंगलवार को रिवर साइड स्थित यूनियन कार्यालय में कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने एक साथ मजदूरों-किसानों पर हमला करने […]

अखिल भारतीय विरोध दिवस 14 को भुरकुंडा. यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन सीसीएल बरका-सयाल, अरगड्डा, केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना क्षेत्र के सदस्यों बैठक मंगलवार को रिवर साइड स्थित यूनियन कार्यालय में कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने एक साथ मजदूरों-किसानों पर हमला करने का काम किया है. भूमि अधिग्रहण विधेयक किसान विरोधी है. उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का निर्णय है कि 14 मई को पूरे देश में अखिल भारतीय विरोध दिवस मनाया जायेगा. इसमें हमारा संगठन एटक भी शामिल होगा. बैठक में यूनियन की सदस्यता, शाखाओं का सम्मेलन, क्षेत्रीय सम्मेलन, ठेकेदारी मजदूरों के संबंध में चर्चा की गयी. निर्णय हुआ कि गिद्दी सी का सम्मेलन 17 मई, बरका-सयाल जीएम ऑफिस का सम्मेलन 23 मई,भुरकुंडा शाखा का सम्मेलन 24 मई को होगा. बैठक में विंध्याचल बेदिया, लखेंद्र राय, नरेश मंडल, सुभाष यादव, तबरेज खान, सतीश सिंह, जेपीएन सिन्हा, सदानंद सिंह, परशुराम पंडित, राम रतन, महादेव मांझी, बसंत प्रसाद, सुदेश प्रसाद, मंगरू महतो, नैयर जाफरी, ललित नारायण, नइम खान, जमालुद्दीन, प्रवीर चटर्जी, सकल, सुशील कुमार सिन्हा, केडी सिंह, परमेश्वर ठाकुर, रामटहल पासवान, खूबलाल, मनहरण, जुगल पासवान, मुमताज, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >