हड्डी लदा ट्रक पकड़ाया, दो गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के चालक व मजदूर गिरफ्तार हड्डियों की फॉरेंसिक जांच करायी जायेगी चितरपुर.रजरप्पा पुलिस ने 11 मई की रात लगभग दस बजे माया पोखर के समीप हड्डी लदा ट्रक को पकड़ा. पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले आयी है. उस पर लगभग 300 किलो मवेशी की हड्डी रखी गयी है. इस बाबत पुलिस […]

पश्चिम बंगाल के चालक व मजदूर गिरफ्तार हड्डियों की फॉरेंसिक जांच करायी जायेगी चितरपुर.रजरप्पा पुलिस ने 11 मई की रात लगभग दस बजे माया पोखर के समीप हड्डी लदा ट्रक को पकड़ा. पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले आयी है. उस पर लगभग 300 किलो मवेशी की हड्डी रखी गयी है. इस बाबत पुलिस ने पश्चिम बंगाल के चालक मंजूर आलम व मजदूर संतोष कुमार मंडी को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने छापामारी कर ट्रक को पकड़ा. उधर, घटना के बाद जब्त हड्डी को जांच के लिए पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कपिल कुमार सिंह को बुलाया गया. उन्होंने हड्डी को सील कर जांच के लिए भेज दिया. उन्होंने बताया कि इसकी फॉरेंसिक जांच करायी जायेगी. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर मामला भी दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >