अग्रसेन डीएवी में आर्ट व क्राफ्ट कार्यशाला शुरू

चित्रकला की तकनीक एवं बेकार पदार्थों से उपयोगी चीजों के निर्माण की जानकारी फोटो फाइल संख्या 12 कुजू : दीप प्रज्जवलित करते अतिथि कुजू.अग्रसेन डीएवी भरेचनगर, सांडी में मंगलवार को आर्ट एवं क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार मिश्र, शिल्पी व श्वेता सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ […]

चित्रकला की तकनीक एवं बेकार पदार्थों से उपयोगी चीजों के निर्माण की जानकारी फोटो फाइल संख्या 12 कुजू : दीप प्रज्जवलित करते अतिथि कुजू.अग्रसेन डीएवी भरेचनगर, सांडी में मंगलवार को आर्ट एवं क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार मिश्र, शिल्पी व श्वेता सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया. कार्यशाला में विद्यालय के पंचम व अष्टम कक्षा के लगभग दो सौ विद्यार्थी शामिल हुए. कार्यशाला में विद्यार्थियों को चित्रकला की तकनीक एवं बेकार पदार्थों से उपयोगी चीजों के निर्माण की जानकारी दी गयी. विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि पढ़ाई के अतिरिक्त प्रत्येक बच्चों को कम से कम किसी एक क्षेत्र में दक्षता हासिल करने करना चाहिए. उन्होंने बच्चों से कार्यशाला का लाभ लेने के लिए कहा. कार्यशाला के संचालन में नीरज पाठक, अनुराधा आदि की मुख्य भूमिका रही. कार्यशाला 14 मई को समाप्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >